1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. इंडिया ओनली क्रिकेट: IPL के बीच क्रिकेट प्रेमियों को ट्विटर का तोहफा, मोबाइल फोन पर मिलेगा ये खास फीचर

इंडिया ओनली क्रिकेट: IPL के बीच क्रिकेट प्रेमियों को ट्विटर का तोहफा, मोबाइल फोन पर मिलेगा ये खास फीचर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 30, 2022 11:23 am IST,  Updated : Mar 30, 2022 11:23 am IST

ट्विटर ने बताया कि इंडिया ओनली क्रिकेट टैब क्रिकेट के बारे में सबसे अच्छी जानकारी को एक मंच पर लाएगा।

Cricket- India TV Hindi
Cricket Image Source : FILE

Highlights

  • ट्विटर एंड्रॉयड पर 'इंडिया ओनली क्रिकेट' नाम से एक नये टैब का परीक्षण कर रही है
  • क्रिकेट से संबंधित प्रासंगिक, विशेष और ट्विटर पर सबसे पहले सामग्री उपलब्ध कराना है
  • यह टैब क्रिकेट के बारे में सबसे अच्छी जानकारी को एक मंच पर लाएगा

नयी दिल्ली। सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर एंड्रॉयड पर 'इंडिया ओनली क्रिकेट' नाम से एक नये टैब का परीक्षण कर रही है। कंपनी की तरफ जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस टैब का उद्देश्य केवल क्रिकेट से संबंधित प्रासंगिक, विशेष और ट्विटर पर सबसे पहले सामग्री उपलब्ध कराना है।

ट्विटर ने बताया कि यह टैब क्रिकेट के बारे में सबसे अच्छी जानकारी को एक मंच पर लाएगा। इसके जरिये प्रशंसक विशेष वीडियो सामग्री, स्कोरकार्ड और अन्य सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे। कंपनी ने कहा, ‘‘हर रोज लोग अपनी पसंद के क्षेत्र में क्या चल रहा है, जानने के लिए ट्विटर पर आते है। लोगों की कई रुचियों में से एक क्रिकेट के बारे में भी जानकारी रखना है।

भारत में मंच पर 75 प्रतिशत लोग क्रिकेट प्रशंसकों के रूप में पहचान रखते हैं।’’ कंपनी के अनुसार, जनवरी 2021 और जनवरी, 2022 के बीच ट्विटर पर 44 लाख भारतीयों ने क्रिकेट के बारे में 9.62 करोड़ ट्वीट साझा किए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा