1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Google Map यूजर्स इन 3 देसी नेविगेशन App के बारे में जरूर जानें, कभी भी नहीं होगी समस्या

Google Map यूजर्स इन 3 देसी नेविगेशन App के बारे में जरूर जानें, कभी भी नहीं होगी समस्या

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 14, 2023 09:15 pm IST,  Updated : Mar 14, 2023 09:15 pm IST

Google Map यूजर्स नेवीगेशन सिस्टम अपडेट नहीं होने के कारण रास्ता भटक जाते हैं। वैसे अल्टरनेट के रूप में ये 3 देसी नेविगेशन App भी यूज कर सकते हैं। इस पर फ्लाईओवर और उबड़ खाबड़ रास्तों के बारे में भी जानकारी मिल जाती है। बेहद सटीक और नेविगेशन अपडेट होने के कारण इस पर भटकना मुश्किल है।

Alternative Navigation App for Google Map Users- India TV Hindi
गूगल मैप यूजर्स के लिए 3 देसी नेविगेशन App Image Source : CANVA

3 Native Navigation Apps Google Map: आमतौर पर लोग रास्ता पता नहीं होने पर गूगल मैप पर रूट सर्च करते हैं। इसका इस्तेमाल न केवल आम लोग बल्कि ड्राइवर भी करते हैं। इसके जरिए कहीं भी बहुत ही आसानी से बगैर किसी से रास्ता पूछे जा सकते हैं। यह उन लोगों के लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन है जो लोगों से बातचीत करना कम ही पसंद करते हैं। कई बार इसे अपडेट नहीं होने के कारण भी लोगों को परेशानी होती है। रास्ता भटकने के बाद लोग अल्टरनेट नेविगेशन ऐप की तलाश करते हैं। क्या आप भी एक Google Map यूजर हैं? Google Map यूजर्स इन 3 देसी नेविगेशन App को अल्टरनेट के रूप में यूज कर सकते हैं।

1. Patta नेविगेशन App

Patta एक बहुत ही मशहूर देसी नेविगेशन App है। इसके यूजर्स भारत ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश में भी उपलब्ध है। गूगल प्ले स्टोर से इसे अभी तक लाखों लोग डाउनलोड कर चुके हैं। सही रूट नहीं मिलने पर Google Map यूजर्स उन स्थिति में पता ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे एक स्टार्टअप कंपनी की ओर से लॉन्च किया गया था। इस देसी नेविगेशन App के जरिए घनी आबादी वाली जगह पर भी आसानी से जा सकते हैं। इसके अलावा किसी भी लोकेशन को सर्च कर इसे कोड के जरिए याद रखने के लिए शॉर्टकट की बना सकते हैं। 

2. MapMyIndia नेविगेशन App

MapMyIndia नेविगेशन App भी देसी है। यानी इसे भारत में ही डेवलप किया गया है। लोगों को ध्यान में रखते हुए इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो गूगल मैप में देखने को नहीं मिलते हैं। Google Map यूजर्स इसे अल्टरनेट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें केवल रूट देखना ही नहीं बल्कि ट्रैफिक लाइट, स्ट्रीट व्यू, चौक चौराहे और लोकल ऐड्रेस को आसानी से सर्च कर सकते हैं। इस देसी नेविगेशन App की सबसे बड़ी खासियत 3D व्यू है।

3. Mappls नेविगेशन App

Mappls नेविगेशन App का इस्तेमाल Google Map यूजर्स बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। इसे काफी यूजर फ्रेंडली बनाया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत फ्लाईओवर की सटीक जानकारी देना है। यानी आपको फ्लाईओवर आने से पहले ही उसे रास्ते के बारे में जानकारी मिल जाएगी। आप चाहें तो 3D व्यू ऑन कर उन सभी रास्तों और गलियों को देख सकेंगे जहां से आप गुजारना चाहते हैं। एक्सीडेंट से बचने के लिए इसमें सेफ मॉड दिया गया है। इसे ऑन करने के बाद आपको ट्रैफिक के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा