1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Xiaomi Redmi Note 12 सीरीज 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ हुई लॉन्च, कीमत सिर्फ इतनी

Xiaomi Redmi Note 12 सीरीज 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ हुई लॉन्च, कीमत सिर्फ इतनी

 Published : Jan 05, 2023 12:13 pm IST,  Updated : Jan 05, 2023 02:32 pm IST

Xiaomi ने 5G कनेक्टिविटी की ताकत को प्रदर्शित करने के लिए Jio के साथ भी साझेदारी की है। एक प्रेस बयान के अनुसार, इस आयोजन में एक Jio True-5G एक्सपीरिएंस सेंटर भी होगा जो 5G नेटवर्क की पूरी क्षमता को प्रदर्शित करेगा।

Redmi Note 12- India TV Hindi
Redmi Note 12 Image Source : FILE

चीन की दिग्गज कंपनी Xiaomi India ने आज अपनी Redmi Note 12 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी की ओर से पेश किया गया रेडमी सीरीज का पहला 5जी फोन है। कंपनी ने फोन को 200 मेगापिक्सल के शानदार कैमरे के साथ पेश किया गया है। फोन में 4980 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में 13 जीबी की रैम और 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 19999 रुपये है। वहीं 4 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 17999 है। 

भारत में नोट 12 सीरीज की लॉन्चिंग के दौरान शाओमी ने अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन की घोषणा भी कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने साइबर वन नाम नाम के रोबोट की भी घोषणा की है। यह रोबोट इस साल बाजार में पेश किया जाएगा। 

Redmi Note 12 सीरीज: भारत में कीमत

  • Redmi Note 12: ₹17,999  
  • Redmi Note 12 Pro: ₹24,999  
  • Redmi Note 12 Pro+: ₹29,999  

Xiaomi
Image Source : FILEXiaomi

रेड्मी नोट भारत में सबसे लोकप्रिय फोनों में से एक है। कंपनी ने Redmi Note 12 के तीन वेरिएंट पेश किया गया है। इसमें बेस मॉडल Redmi Note 12 होगा। इसके बाद इससे महंगा Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ शामिल हैं। Pro+ आमतौर पर इस सीरीज का सबसे महंगा फोन होता है और सबसे ज्यादा फीचर्स के साथ आता है। तीनों फोन पहली बार 5जी रेडी होंगे।

Xiaomi ने 5G कनेक्टिविटी की ताकत को प्रदर्शित करने के लिए Jio के साथ भी साझेदारी की है। एक प्रेस बयान के अनुसार, इस आयोजन में एक Jio True-5G एक्सपीरिएंस सेंटर भी होगा जो 5G नेटवर्क की पूरी क्षमता को प्रदर्शित करेगा। Redmi Note 12 सीरीज़ चीन में पहले ही लॉन्च हो चुकी है और अधिकांश स्पेसिफिकेशन पहले से ही ज्ञात हैं। Redmi Note 12 Pro+ 200MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा।  

Xiaomi
Image Source : FILEXiaomi

Redmi Note 12 Pro+ और Redmi Note 11 Pro+: क्या बदला है?

हमेशा की तरह रेडमी नोट प्रो+ पूरे नोट लाइनअप में टॉप-एंड स्पेसिफिकेशन वाला वेरिएंट है। और इस साल भी Redmi Note 12 Pro+ में ऐसा ही देखने को मिलेगा। पिछले साल के Redmi Note 11 Pro+ की तुलना में कंपनी ने कैमरे को 200MP तक बढ़ा दिया है, बॉक्स में 120W का फास्ट चार्जर शामिल किया है और इस फोन को 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया है। Redmi Note 11 Pro+ में 108MP कैमरा, 67W चार्जर और 120Hz डिस्प्ले भी था। इसलिए इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर, फास्ट चार्जिंग और मुख्य रियर कैमरे के आसपास है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा