1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. NTPC Green Energy IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, ऐसे करें स्टेटस चेक, जानें कितना है GMP

NTPC Green Energy IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, ऐसे करें स्टेटस चेक, जानें कितना है GMP

 Published : Nov 25, 2024 09:00 am IST,  Updated : Nov 25, 2024 09:00 am IST

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ में बोली लगाने या सब्सक्रिप्शन लेने का 22 नवंबर को आखिरी दिन था। पहले से सूचीबद्ध एनटीपीसी की ग्रीन एनर्जी शाखा 10,000 करोड़ रुपये जुटाएगी।

यह आईपीओ साल 2024 का तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ है।- India TV Hindi
यह आईपीओ साल 2024 का तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ है। Image Source : FILE

अगर आपने भी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ के लिए बोली लगाई थी तो आज का दिन यानी 25 नवंबर आपके लिए खास है। आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट आपको हुआ या नहीं, इसका पता चल जाएगा। आप आज अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। टी+3 लिस्टिंग नियम को ध्यान में रखते हुए इसकी पूरी संभावना है कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ लिस्टिंग की 27 नवंबर 2024 को हो जाएगी। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ अलॉटमेंट जारी होने के बाद आप बीएसई वेबसाइट या सार्वजनिक निर्गम के आधिकारिक रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर अपना स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं।

BSE पर ऐसे करें स्टेटस चेक

सीधे बीएसई लिंक पर लॉग इन करें - bseindia.com/investors/appli_check.aspx;

इश्यू टाइप विकल्प में 'Equity' सलेक्ट करें
अब 'NTPC Green Energy Limited' चुनें
दिए गए स्थान पर एप्लीकेशन नंबर या पैन कार्ड डिटेल डालें।
इसके बाद I'm not a robot' पर क्लिक करें और
फिर 'Search' विकल्प पर क्लिक करें।
आपकी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ आवंटन स्थिति आपके कंप्यूटर मॉनीटर या मोबाइल फोन स्क्रीन पर दिखाई देगी।

KFin Tech पोर्टल पर स्टेटस चेक ऐसे करें

सबसे पहले KFin Tech पोर्टल लिंक- kosmic.kfintech.com/ipostatus पर जाएं
अब यहां 'NTPC Green Energy Limited' चुनें
फिर 'Application No., Demat Account or PAN' में से कोई एक चुनें
एप्लीकेशन नंबर डालें।
कैप्चा डालें और Submit पर क्लिक करें
आपकी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस आपके कंप्यूटर मॉनीटर या मोबाइल फोन स्क्रीन पर दिखाई देगी।

आज कितना है GMP

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) सोमवार को ₹4 है। यह बीते सप्ताह के आखिरी दिन के ₹2 से ₹2 अधिक है। बाजार पर्यवेक्षकों का मानना ​​है कि ग्रे मार्केट सेंटीमेंट में वृद्धि का श्रेय भारतीय शेयर बाजार में ट्रेंड रिवर्सल को दिया जा सकता है। उम्मीद है कि अगर सेकेंडरी मार्केट मौजूदा ज्वार के साथ आगे बढ़ता है तो एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ के बारे में ग्रे मार्केट सेंटीमेंट में और सुधार होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा