1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. ₹118 प्रीमियम पर चल रहा इस आईपीओ का GMP, दूसरे दिन ही हो गया पूरी तरह सब्सक्राइब

₹118 प्रीमियम पर चल रहा इस आईपीओ का GMP, दूसरे दिन ही हो गया पूरी तरह सब्सक्राइब

 Published : Jul 15, 2025 01:18 pm IST,  Updated : Jul 15, 2025 01:18 pm IST

इस आईपीओ को 5,24,97,042 शेयर्स के लिए बोलियां मिलीं, जबकि कुल ऑफर साइज 4,40,70,682 शेयर्स का था। इस तरह यह इश्यू 1.19 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

कंपनी ने बड़े निवेशकों (एंकर निवेशकों) से ₹1,016 करोड़ जुटाए हैं।- India TV Hindi
कंपनी ने बड़े निवेशकों (एंकर निवेशकों) से ₹1,016 करोड़ जुटाए हैं। Image Source : FILE

बेंगलुरु स्थित फार्मा कंपनी एंथम बायोसाइंसेज लिमिटेड के शेयर मंगलवार ग्रे मार्केट (जीएमपी) में 118 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं। साथ ही इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा सपोर्ट भी मिलता दिख रहा है, क्योंकि एंथम बायोसाइंसेज का इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) दूसरे दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। पीटीआई की खबर के मुताबिक, मंगलवार सुबह 10:54 बजे तक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इस आईपीओ को 5,24,97,042 शेयर्स के लिए बोलियां मिलीं, जबकि कुल ऑफर साइज 4,40,70,682 शेयर्स का था। इस तरह यह इश्यू 1.19 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

किस कैटेगरी में कितना हुआ सब्सक्राइब

खबर के मुताबिक, कंपनी के आईपीओ को नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के कोटे को 2.94 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है, जबकि रिटेल इन्वेस्टर्स (आरआईआई) का हिस्सा 91% सब्सक्राइब हुआ। हालांकि, क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) की कैटेगरी में अभी तक सिर्फ 38% सब्सक्रिप्शन देखने को मिला है। Anthem Biosciences का कुल IPO साइज ₹3,395 करोड़ है। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड ₹540 से ₹570 प्रति शेयर तय किया है। इस आईपीओ में 17 जुलाई (बुधवार) तक बोली लगाई जा सकती है।

बड़े निवेशकों से जुटाए ₹1,016 करोड़

बायोसाइंसेज लिमिटेड ने बड़े निवेशकों (एंकर निवेशकों) से ₹1,016 करोड़ जुटाए हैं। यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) है। यानी इससे कंपनी को कोई प्रत्यक्ष फंड प्राप्त नहीं होगा। आईपीओ से मिलने वाली सारी राशि बेचने वाले शेयरधारकों को जाएगी।

कंपनी को जान लीजिए

एंथम बायोसाइंसेज लिमिटेड एक कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च, डेवलपमेंट और मैनुफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन है, जो इनोवेशन और टेक्नोलॉजी पर केंद्रित है। कंपनी के पास ड्रग डिस्कवरी से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक पूरी इंटीग्रेटेड क्षमताएं हैं। कंपनी फरमेंटेशन बेस्ड APIs का निर्माण, प्रोबायोटिक्स, एंज़ाइम्स, पेप्टाइड्स और न्यूट्रिशनल एक्टिव्स, विटामिन एनालॉग्स और बायोसिमिलर्स की मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री करती है। जेएम फाइनेंशियल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, जे पी मॉर्गन इंडिया, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (भारत) इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा