1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. 43.43% के छप्परफाड़ प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ ये IPO, 127 गुना ज्यादा मिला था सब्सक्रिप्शन

43.43% के छप्परफाड़ प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ ये IPO, 127 गुना ज्यादा मिला था सब्सक्रिप्शन

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 10, 2026 08:13 pm IST,  Updated : Jun 10, 2026 11:33 pm IST

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीस का आईपीओ बुधवार, 3 जून को खुला था और शुक्रवार, 5 जून को बंद हो गया था।

ipo, CMR Green Technologies, CMR Green Technologies ipo, CMR Green Technologies ipo listing share pr- India TV Hindi
आईपीओ की बंपर लिस्टिंग Image Source : FREEPIK/ INDIA TV

CMR Green Technologies IPO Listing Price: मेटल बिजनेस से जुड़ी फरीदाबाद की कंपनी सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीस आज घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट हो गई। बुधवार को बीएसई पर सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीस के शेयर अपने इश्यू प्राइस की तुलना में 43.43 प्रतिशत के बंपर प्रीमियम के साथ 275.40 रुपये रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। इसी तरह, एनएसई पर कंपनी के शेयर 39.58 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 268 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ। बताते चलें कि कंपनी ने 192 रुपये के भाव पर शेयर अलॉट किए थे।

3 जून को खुला था आईपीओ

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीस का आईपीओ बुधवार, 3 जून को खुला था और शुक्रवार, 5 जून को बंद हो गया था। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त सपोर्ट मिला। इस आईपीओ ने 127 गुना ज्यादा सब्सक्रिप्शन प्राप्त किया था। कंपनी ने अपने 630 करोड़ रुपये के आईपीओ के के तहत, 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 182 रुपये से 192 रुपये प्राइस बैंड फिक्स किया था। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को प्रत्येक शेयर पर 18 रुपये का डिस्काउंट भी दिया था।

निवेशकों ने लिस्टिंग के बाद शुरू की प्रॉफिट बुकिंग

घरेलू शेयर बाजार में हुई बंपर लिस्टिंग के बाद निवेशकों ने मौके का भरपूर फायदा उठाया और लिस्टिंग होते ही प्रॉफिट बुक करना शुरू कर दिया। प्रॉफिट बुक करने के लिए बड़े पैमाने पर शेयर बेचे गए। लिहाजा, अंत में सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीस के शेयर बीएसई पर 29.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 247.90 रुपये पर बंद हुए। जबकि, एनएसई पर ये 25.62 की तेजी के साथ 241.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

पूरी तरह से OFS बेस्ड था सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीस का आईपीओ

बताते चलें कि सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीस का आईपीओ पूरी तरह से OFS बेस्ड था, जिसमें कंपनी के प्रोमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी के 3,28,58,323 शेयर बेचे थे। 5 जून को आईपीओ बंद होने के बाद सोमवार, 8 जून को शेयरों का अलॉटमेंट किया गया था। अलॉटमेंट के बाद, निवेशकों के डीमैट खाते में 9 जून को शेयर क्रेडिट कर दिए गए थे।

एनएसई पर हुआ 390.84 लाख शेयरों का ट्रांजैक्शन

बीएसई पर कंपनी के 38.23 लाख शेयरों का लेनदेन हुआ। जबकि, एनएसई पर 390.84 लाख शेयरों के लिए ट्रांजेक्शन हुए। इस दौरान, कंपनी का मार्केट कैप 5,430.39 करोड़ रुपये रहा। फरीदाबाद स्थित सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीस एल्युमिनियम अलॉय (इंगोट और लिक्विड), जिंक अलॉय, स्टेनलेस स्टील, कॉपर, ब्रास, लेड और मैग्नीशियम सहित अन्य धातुओं के 'फर्नेस-रेडी स्क्रैप' की प्रोसेसिंग और मैन्यूफैक्चरिंग करती है।

ये भी पढ़ें-

OpenAI ने IPO के लिए SEC के पास दाखिल किए दस्तावेज, अमेरिकी बाजार में लगने वाली है मेगा आईपीओ की झड़ी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा