1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Orkla India IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल! जानें कैसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस

Orkla India IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल! जानें कैसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस

 Published : Nov 03, 2025 01:06 pm IST,  Updated : Nov 03, 2025 01:13 pm IST

ओर्कला इंडिया के आईपीओ को कुल 48.73 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की कैटेगरी में इस सार्वजनिक निर्गम को 7.05 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) की कैटेगरी में 54.42 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की कैटेगरी को 117.63 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ।

IPO की लिस्टिंग पर सकारात्मक रुझान देखने को मिल सकता है। - India TV Hindi
IPO की लिस्टिंग पर सकारात्मक रुझान देखने को मिल सकता है। Image Source : ORKLA INDIA ऑफिशियल वेबसाइट

एमटीआर फूड्स की पैरेंट कंपनी Orkla India Ltd के इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। बोली लगाने की प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब निवेशकों की नजर शेयरों के अलॉटमेंट पर है, जो सोमवार, 3 नवंबर 2025 को फाइनल होना तय माना जा रहा है। यह आईपीओ 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक निवेश के लिए खुला था, जबकि शेयर लिस्टिंग की तारीख 6 नवंबर 2025 तय की गई है। Orkla India के शेयर बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होंगे।

4 नवंबर को इक्विटी शेयर होंगे ट्रांसफर! 

आईपीओ के तहत शेयरों के अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी होते ही, कंपनी पात्र निवेशकों के डीमैट खातों में 4 नवंबर को इक्विटी शेयर ट्रांसफर करेगी। वहीं, जिन निवेशकों को शेयर आवंटित नहीं होंगे, उन्हें उसी दिन रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ओर्कला आईपीओ के मजबूत ब्रांड पोर्टफोलियो और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए, बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस IPO की लिस्टिंग पर सकारात्मक रुझान देखने को मिल सकता है। 

अपना स्टेटस ऐसे करें ऑनलाइन चेक

अगर आपने Orkla India Ltd IPO में निवेश किया है और अब IPO अलॉटमेंट स्टेटस जानना चाहते हैं, तो आप इसे आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आप BSE, NSE या Kfin Technologies की वेबसाइट पर अपना स्टेटस देख सकते हैं।

BSE पर Orkla India IPO Allotment Status चेक करने का तरीका

स्टेप 1: बीएसई की वेबसाइट पर जाएं – https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx
स्टेप 2: Issue Type में ‘Equity’ सिलेक्ट करें।
स्टेप 3: Issue Name ड्रॉपडाउन मेन्यू में ‘Orkla India Limited’ चुनें।
स्टेप 4: अपना Application Number या PAN नंबर दर्ज करें।
स्टेप 5: ‘I am not a robot’ पर टिक करें और Search बटन पर क्लिक करें।
आपका Orkla India IPO Allotment Status स्क्रीन पर दिख जाएगा।

NSE पर Orkla India IPO Allotment Status चेक करने का तरीका
स्टेप 1: एनएसई की वेबसाइट पर जाएं – https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids
स्टेप 2: ‘Equity and SME IPO bids’ विकल्प चुनें।
स्टेप 3: Issue Name में ‘Orkla India Limited’ सिलेक्ट करें।
स्टेप 4: अपना PAN नंबर और Application Number दर्ज करें।
स्टेप 5: Submit बटन पर क्लिक करें।
आपका IPO अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Kfin Technologies (Registrar) पर Orkla India IPO Allotment Status चेक करने का तरीका

स्टेप 1: Kfin Technologies की वेबसाइट पर जाएं – https://ipostatus.kfintech.com/
स्टेप 2: Select IPO ड्रॉपडाउन मेन्यू में ‘Orkla India Limited’ चुनें।
स्टेप 3: Application No, Demat Account, या PAN में से कोई एक विकल्प चुनें।
स्टेप 4: चुने गए विकल्प के अनुसार विवरण दर्ज करें।
स्टेप 5: कैप्चा कोड भरें और Submit बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपका Orkla India IPO Allotment Status आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। IPO से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा