1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. टॉप 10 कंपनियों में से 6 के मार्केट कैप में आई 60,422 करोड़ रुपए की कमी, RIL को हुआ सबसे ज्‍यादा नुकसान

टॉप 10 कंपनियों में से 6 के मार्केट कैप में आई 60,422 करोड़ रुपए की कमी, RIL को हुआ सबसे ज्‍यादा नुकसान

 Written By: Manish Mishra
 Published : Nov 12, 2017 12:47 pm IST,  Updated : Nov 12, 2017 12:47 pm IST

देश की टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में से 6 के मार्केट कैप में 60,422.54 करोड़ रुपए की कमी आई। इसमें सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को हुआ।

टॉप 10 कंपनियों में से 6 के मार्केट कैप में आई 60,422 करोड़ रुपए की कमी, RIL को हुआ सबसे ज्‍यादा नुकसान- India TV Hindi
टॉप 10 कंपनियों में से 6 के मार्केट कैप में आई 60,422 करोड़ रुपए की कमी, RIL को हुआ सबसे ज्‍यादा नुकसान

नई दिल्ली देश की टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में से 6 के मार्केट कैप में 60,422.54 करोड़ रुपए की कमी आई। इसमें सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को हुआ। शुक्रवार को समाप्त सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के अलावा एचडीएफसी लि., ITC, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया और ONGC को सबसे अधिक नुकसान हुआ। वहीं दूसरी तरफ TCS, एचयूएल, इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के मार्केट कैप में वृद्धि दर्ज की गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप समीक्षाधीन सप्ताह में 39,328.34 करोड़ रुपए घटकर 5,59,526.33 करोड़ रुपए रह गया। एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 10,782.84 करोड़ रुपए कम होकर 2,72,402.31 करोड़ रुपए जबकि आईटीसी 4,935.13 करोड़ रुपए घटकर 3,18,468.37 करोड़ रुपए पहुंच गया।

एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 3,116.2 करोड़ रुपए घटकर 4,70,454.76 करोड़ रुपए जबकि मारुति का बाजार मूल्यांकन 1,554.2 करोड़ रुपए कम होकर 2,46,646.86 करोड़ रुपए हो गया। सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण 705.83 करोड़ रुपए घटकर 2,44,858.13 करोड़ रुपए रहा।

इसके विपरीत टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप 17,343.44 करोड़ रुपए बढ़कर 5,17,489.36 करोड़ रुपए पहुंच गया। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (एचयूएल) का एमकैप 11,395.98 करोड़ रुपए बढ़कर 2,79,380.07 करोड़ रुपए तथा इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 7,799.17 करोड़ रुपए बढ़कर 2,20,649.17 करोड़ रुपए पहुंच गया। एसबीआई का मार्केट कैप 7,078.28 करोड़ रुपए बढ़कर 2,87,619.92 करोड़ रुपए हो गया।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: TCS, एचडीएफसी बैंक, ITC, SBI, HUL, एचडीएफसी लि., मारुति, ONGC तथा इन्फोसिस का स्थान रहा। पिछले सप्ताह सेंसेक्स में 371 अंक या 1.10 प्रतिशत की गिरावट आयी तथा एनएसई निफ्टी 130.75 अंक या 1.25 प्रतिशत नीचे आया।

यह भी पढ़ें : The Week Ahead : तिमाही नतीजे और आर्थिक आंकड़ों पर रहेगी शेयर बाजार की नजर, सरकारी आंकड़े भी होंगे महत्‍वपूर्ण

यह भी पढ़ें :फ्री सर्विस के चक्‍कर में रिलायंस जियो को हुआ 270 करोड़ रुपए का नुकसान, ग्राहकों की संख्या पहुंची 13 करोड़ के पार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा