1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बंधन बैंक लाएगा 2,500 करोड़ रुपए का IPO, SEBI ने दी हरी झंडी

बंधन बैंक लाएगा 2,500 करोड़ रुपए का IPO, SEBI ने दी हरी झंडी

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Mar 06, 2018 06:07 pm IST,  Updated : Mar 06, 2018 06:07 pm IST

निजी क्षेत्र के बंधन बैंक को 2,500 करोड़ रुपए के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की मंजूरी मिल गई है।

Bandhan Bank- India TV Hindi
Bandhan Bank, IPO

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के बंधन बैंक को 2,500 करोड़ रुपए के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की मंजूरी मिल गई है। कोलकाता के इस बैंक ने 1 जनवरी को सेबी के पास आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा कराए थे। बैंक को 28 फरवरी को इस बारे में सेबी से अनुमति मिल गई है। सेबी की वेबसाइट पर यह जानकारी डाली गई है। किसी भी कंपनी के लिए आईपीओ या राइट इश्यू के लिए सेबी का निष्कर्ष बेहद महत्वपूर्ण होता है।

दस्तावेजों के मसौदे के अनुसार बंधन बैंक के आईपीओ के तहत 9,76,63,910 नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन (IFC) 1,40,50,780 और आईएफसी एफआईजी इन्वेस्टमेंट कंपनी 75,65,804 शेयरों की बिक्री पेशकश करेगी। कंपनी के इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लि., एक्सिस कैपिटल लि़, गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज प्राइवेट लि., जेएम फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशनल सिक्योरिटीज और जेपी मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लि. इस निर्गम के लिए बुक रनिंग लीड प्रबंधक हैं। बंधन बैंक पहली सूक्ष्म वित्त इकाई है जो एक पूर्ण बैंक में बदला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा