1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market Updates on 26 March 2020: सेंसेक्स 1200 अंक उछलकर 29,000 के ऊपर, निफ्टी 8,500 के पार

Share Market Updates on 26 March 2020: सेंसेक्स 1200 अंक उछलकर 29,000 के ऊपर, निफ्टी 8,500 के पार

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Mar 26, 2020 10:23 am IST,  Updated : Mar 26, 2020 11:16 am IST

कोरोना वायरस के कहर से निपटने के लिए सरकार की ओर से राहत पैकेज की उम्मीदों से सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 29,000 से उपर खुला और निफ्टी भी 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 8,450 से उपर खुला।

BSE Sensex, NSE Nifty, Sensex, Nifty- India TV Hindi
BSE Sensex 

मुंबई। कोरोना वायरस के कहर से निपटने के लिए सरकार की ओर से राहत पैकेज की उम्मीदों से घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को आरंभिक कारोबार में जोरदार तेजी रही। सेंसेक्स 1,200 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 29,700 से उपर चला गया और निफ्टी भी 300 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 8,600 से उपर चला गया। सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 29,000 से उपर खुला और निफ्टी भी 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 8,450 से उपर खुला।  

 

सुबह 10.28 बजे सेंसेक्स ​1327.11 अंक यानी 4.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 29,862.89 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है जबकि निफ्टी 352.40 अंक यानी 4.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,670.25 अंक पर कारोबार कर रहा है। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते उत्पन्न आर्थिक चुनौतियों के मद्देनजर सरकार द्वारा आर्थिक पैकेज की घोषणा किए जाने की उम्मीदों से घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी आई।

​सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 73.50 अंकों यानी 0.26 फीसदी की तेजी के साथ 28,609.28 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी भी 41.35 अंकों यानी 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 8,359.20 पर बना हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज, बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 537.93 अंकों की तेजी के साथ 29,073.1 पर खुला और 29,083.88 तक उछला हालांकि इस दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 28,607.75 रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 133.15 अंकों की बढ़त के साथ 8,451 पर खुला और 8,655.69 तक उछला, हालांकि शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 8,304.90 रहा।

कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाव के मद्देनजर देश में पूर्ण लॉकडाउन कर दिया गया है और सोशल डिस्टेंसिंग अर्थात लोगों के बीच आपस में दूरी बनाए रखने के लिए उन्हें अपने घरों में रहने की सलाह दी गई है। हालांकि इस लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा