1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. BSE सेंसेक्‍स की टॉप 10 कंपनियों में से 5 का बाजार पूंजीकरण 38,724 करोड़ रुपए घटा, SBI को हुआ सबसे अधिक नुकसान

BSE सेंसेक्‍स की टॉप 10 कंपनियों में से 5 का बाजार पूंजीकरण 38,724 करोड़ रुपए घटा, SBI को हुआ सबसे अधिक नुकसान

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Feb 18, 2018 12:53 pm IST,  Updated : Feb 18, 2018 03:00 pm IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से 5 के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में पिछले सप्ताह 38,724.25 करोड़ रुपए की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को हुआ है।

Market Cap- India TV Hindi
Market Cap

नई दिल्ली सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से 5 के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में पिछले सप्ताह 38,724.25 करोड़ रुपए की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को हुआ है। नुकसान में रहने वाली कंपनियों में टीसीएस, आईटीसी, मारुति सुजुकी और ओएनजीसी शामिल रहीं। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलिवर और इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में इस दौरान वृद्धि हुई।

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान SBI का बाजार पूंजीकरण 21,278.01 करोड़ रुपए कम होकर 2,34,576.06 करोड़ रुपए पर आ गया।

वहीं टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 6,719.15 करोड़ रुपये कम होकर 5,62,264.55 करोड़ रुपए, आईटीसी का 6,035.62 करोड़ रुपए घट कर 3,24,765.15 करोड़ रुपए, मारुति सुजुकी का 3,215.65 करोड़ रुपए गिरकर 2,67,038.77 करोड़ रुपए पर आ गया। इसके अलावा ओएनजीसी का मार्केट कैप 1,475.82 करोड़ रुपए गिरकर 2,39,468.17 करोड़ रुपए रह गया है।

वहीं दूसरी तरफ इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 15,043.55 करोड़ रुपए बढ़कर 5,83,816.76 करोड़ रुपए पहुंच गया।

इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,037.46 करोड़ रुपए बढ़कर 4,87,243.46 करोड़ रुपए, एचडीएफसी का 6,803.31 करोड़ रुपए बढ़कर 2,90,139.72 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलिवर का 3,690.43 करोड़ रुपए अधिक होकर 2,92,734.90 करोड़ रुपए और इंफोसिस का मार्केट कैप 2,850.24 करोड़ रुपए बढ़कर 2,45,677.60 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 286.71 अंक यानी 0.84 प्रतिशत और निफ्टी 93.20 अंक यानी 0.88 प्रतिशत कमजोर हुआ। इस दौरान टीसीएस शीर्ष कंपनी बनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलिवर, एचडीएफसी, मारुति सुजुकी, इंफोसिस, ओएनजीसी और एसबीआई रहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा