1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोना आज हुआ 32,500 रुपए/10 ग्राम, चांदी के भाव में आया 100 रुपए का उछाल

Gold rate today: सोना आज हुआ 32,500 रुपए/10 ग्राम, चांदी के भाव में आया 100 रुपए का उछाल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 02, 2019 04:38 pm IST,  Updated : Jan 02, 2019 04:38 pm IST

विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के चलते बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने का भाव 30 रुपए बढ़कर 32,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

gold rate today- India TV Hindi
gold rate today Image Source : GOLD RATE TODAY

नई दिल्‍ली। विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के चलते बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने का भाव 30 रुपए बढ़कर 32,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं दूसरी ओर, औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी भी 100 रुपए मजबूत होकर 39,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि सकारात्‍मक वैश्विक रुख और स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की छुटपुट मांग की वजह से सोने की कीमतों में आज मामूली वृद्धि हुई है। मंगलवार को सोने की कीमत में 400 रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल आया था। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर, न्‍यूयॉर्क में सोना 1286.57 डॉलर प्रति औंस और चांदी 15.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।  

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 30-30 रुपए बढ़कर क्रमश: 32,500 रुपए और 32,350 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई। हालांकि गिन्‍नी का भाव बिना किसी बदलाव के 25,200 रुपए प्रति आठ ग्राम ही बना रहा।

चांदी हाजिर का भाव 100 रुपए बढ़कर 39,350 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव मामूली 23 रुपए बढ़कर 38,748 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। हालांकि, चांदी सिक्‍कों का भाव बिना किसी बदलाव के 76,000 रुपए खरीद और 77,000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ा बना रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा