1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोने में आई 170 रुपए की तेजी, चांदी ने लगाई 600 रुपए की छलांग

Gold rate today: सोने में आई 170 रुपए की तेजी, चांदी ने लगाई 600 रुपए की छलांग

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 28, 2018 03:48 pm IST,  Updated : Dec 28, 2018 03:48 pm IST

स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग बढ़ने तथा वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 170 रुपए उछलकर 32,620 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्‍ली। स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग बढ़ने तथा वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 170 रुपए उछलकर 32,620 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसी प्रकार औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी भी 600 रुपए चढ़कर 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग बढ़ने तथा विदेशी बाजारों के मजबूत रुख से यहां भी सोने की चमक बढ़ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,278.10 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी मजबूत होकर 15.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 170-170 रुपए की बढ़त के साथ क्रमश: 32,620 रुपए और 32,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। गिन्नी का भाव 100 रुपए बढ़कर 25,200 रुपए प्रति आठ ग्राम पर पहुंच गया। 

चांदी हाजिर 600 रुपए की बढ़त के साथ 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम तथा साप्ताहिक डिलिवरी 1,448 रुपए की बढ़त के साथ 38,651 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। चांदी सिक्का 1,000 रुपए की बढ़त के साथ लिवाल 76,000 रुपए और बिकवाल 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा