1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: मजबूत वैश्विक रुख से सोने में आई 100 रुपए की तेजी, चांदी 125 रुपए हुई मजबूत

Gold rate today: मजबूत वैश्विक रुख से सोने में आई 100 रुपए की तेजी, चांदी 125 रुपए हुई मजबूत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 26, 2018 05:25 pm IST,  Updated : Dec 26, 2018 05:25 pm IST

स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग बढ़ने और वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 100 रुपए चढ़कर 32,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग बढ़ने और वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 100 रुपए चढ़कर 32,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग बढ़ने से सोने की तरह चांदी भी 125 रुपए की मजबूती के साथ 38,125 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

कारोबारियों ने कहा कि सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच स्थानीय जौहरियों की मांग बढ़ने से सोने में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,273.90 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 0.68 प्रतिशत के लाभ के साथ 14.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 100-100 रुपए की बढ़त के साथ क्रमश: 35,500 रुपए और 32,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले दो सत्रों में सोना 300 रुपए चढ़ा था। गिन्नी के भाव 25,000 रुपए प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे। 

चांदी हाजिर 125 रुपए की बढ़त के साथ 38,125 रुपए प्रति किलोग्राम तथा साप्ताहिक डिलिवरी 140 रुपए की बढ़त के साथ 37,681 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा