1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: कमजोर मांग से सोना 210 रुपए टूटा, 10 ग्राम के लिए देने होंगे अब 31,850 रुपए

Gold rate today: कमजोर मांग से सोना 210 रुपए टूटा, 10 ग्राम के लिए देने होंगे अब 31,850 रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 19, 2018 03:27 pm IST,  Updated : Dec 19, 2018 03:27 pm IST

स्थानीय ज्वेलर्स की मांग घटने के चलते बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 210 रुपए टूटकर 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया।

gold rate today- India TV Hindi
gold rate today Image Source : GOLD RATE TODAY

नई दिल्ली। स्थानीय ज्‍वेलर्स की मांग घटने के चलते बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 210 रुपए टूटकर 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। हालांकि वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की स्थिति बेहतर हुई है। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का ढलावों का उठाव कम होने से चांदी भी 435 रुपए घटकर 37,880 रुपए प्रति किलोग्राम रही। 

सर्राफा व्यवसायियों के अनुसार स्थानीय जौहरियों एवं खुदरा विक्रेताओं की मांग कम होने से सोने के दाम गिरे हैं। लेकिन वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से यह घटौती थम गई। न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.06 प्रतिशत चढ़कर 1,250.80 डॉलर प्रति औंस रहा, वहीं चांदी 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14.77 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत वाला सोना 210-210 रुपए घटकर क्रमश: 31,850 रुपए और 31,700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मंगलवार को इसके भाव में 60 रुपए की बढ़त दर्ज की गई थी। सोने की आठ ग्राम वजनी गिन्नी का भाव 25,000 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर बना रहा। 

चांदी हाजिर का भाव 435 रुपए गिरकर 37,880 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी चांदी का भाव 448 रुपए घटकर 37,433 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। चांदी सिक्कों का प्रति सैकड़ा लिवाली भाव 74,000 रुपए और बिकवाली भाव 75,000 रुपए पर स्थिर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा