1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोने की कीमत 31,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर, चांदी 150 रुपए लुढ़की

Gold rate today: सोने की कीमत 31,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर, चांदी 150 रुपए लुढ़की

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 27, 2018 05:22 pm IST,  Updated : Nov 27, 2018 05:22 pm IST

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा।

Gold- India TV Hindi
Gold Image Source : GOLD

नई दिल्‍ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। हालांकि, औद्योगिक इकाइयों की कमजोर मांग से चांदी तैयार की कीमत 150 रुपए के नुकसान के साथ 37,300 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। 

वैश्विक स्तर पर लंदन बाजार में सोने का भाव 0.01 प्रतिशत नुकसान के साथ 1,222.50 डॉलर प्रति औंस, जबकि चांदी भाव 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 14.30 डॉलर प्रति औंस हो गया। 

सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के सोने का भाव क्रमश: 31,850 रुपए और 31,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर अपरिवर्तित रहा। गिन्नी का भाव भी 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर अपरिवर्तित रहा। 

दूसरी ओर चांदी हाजिर भाव 150 रुपए घटकर 37,300 रुपए प्रति किलोग्राम और चांदी साप्ताहिक डिलिवरी भाव 274 रुपए की हानि के साथ 36,035 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। चांदी सिक्का लिवाल 73,000 रुपए और बिकवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पूर्ववत रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा