1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: शादी-विवाह के मौसम के चलते सोने में आई तेजी, चांदी भी हुई मजबूत

Gold rate today: शादी-विवाह के मौसम के चलते सोने में आई तेजी, चांदी भी हुई मजबूत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 17, 2018 07:06 pm IST,  Updated : Nov 17, 2018 07:06 pm IST

मजबूत वैश्विक रुख के बीच शादी-विवाह के मौसम होने के मद्देनजर मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 135 रुपए बढ़कर 32,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख के बीच शादी-विवाह के मौसम होने के मद्देनजर मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 135 रुपए बढ़कर 32,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ने से चांदी भी 250 रुपए बढ़कर 38,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

कारोबारियों ने कहा कि शादी-विवाह का मौसम होने के मद्देनजर स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली बढ़ने और वैश्विक बाजार में कीमती धातु में मजबूती से यहां भी सोने के भाव में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में शुक्रवार को सोना 0.67 प्रतिशत बढ़कर 1,222.10 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी 0.84 प्रतिशत बढ़कर 14.49 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 135-135 रुपए बढ़कर 32,150 रुपए और 32,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को सोना 235 रुपए टूटा था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई के पुराने भाव पर ही टिकी रही। 

वहीं, चांदी हाजिर 250 रुपए चढ़कर 38,150 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 205 रुपए बढ़कर 37,023 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 73,000 रुपए और 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर ही रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा