1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोने में आई 230 रुपए की तेजी, चांदी हुई 250 रुपए मजबूत

Gold rate today: सोने में आई 230 रुपए की तेजी, चांदी हुई 250 रुपए मजबूत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 21, 2018 04:21 pm IST,  Updated : Dec 21, 2018 04:21 pm IST

स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग बढ़ने तथा सकारात्मक वैश्विक रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग बढ़ने तथा सकारात्मक वैश्विक रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही। सोना 230 रुपए की बढ़त के साथ 32,230 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की ताजा लिवाली से चांदी भी 250 रुपए की बढ़त के साथ 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय जौहरियों तथा सकारात्मक वैश्विक रुख से बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना बढ़त के साथ 1,259.12 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी भी लाभ के साथ 14.72 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 230-230 रुपए की बढ़त के साथ क्रमश: 32,230 रुपए और 32,080 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम की गिन्नी 25,000 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही। 

सोने की तर्ज पर चांदी हाजिर 250 रुपए की बढ़त के साथ 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम तथा साप्‍ताहिक डिलिवरी 236 रुपए की बढ़त के साथ 37,494 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए तथा बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा