1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना दो महीने के निचले स्तर पर फिसला, 12 दिन में 1400 रुपए से अधिक घटे दाम

सोना दो महीने के निचले स्तर पर फिसला, 12 दिन में 1400 रुपए से अधिक घटे दाम

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 15, 2017 03:12 pm IST,  Updated : Mar 15, 2017 03:12 pm IST

बुधवार को सोना 2 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 250 रुपए टूटकर 28,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं।

US Rate Hike! सोना दो महीने के निचले स्तर पर फिसला, 12 दिन में 1400 रुपए से अधिक घटे दाम- India TV Hindi
US Rate Hike! सोना दो महीने के निचले स्तर पर फिसला, 12 दिन में 1400 रुपए से अधिक घटे दाम

नई दिल्ली। अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना से सोने की कीमतों में गिरावट और गहरा गई है। बुधवार को सोना 2 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 250 रुपए टूटकर 28,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं। वहीं, 12 दिनों में सोने में 1450 रुपए की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। सोने के तर्ज पर चांदी की कीमतों में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। चांदी 500 रुपए की गिरावट के साथ 40,300 रुपए प्रति किलो रह गई है। एक्सपर्ट्स की माने तो सोने की कीमतों में आगे भी गिरावट जारी रह सकती है।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेनेट येलन सहित अन्य लोगों की टिप्पणियां अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना को बल दे रही है। अमेरिका में अगर ब्याज दरें बढ़ी तो प्रमुख करेंसी के मुकाबले डॉलर मजबूत होगा और सुरक्षित निवेश के लिए सोने की मांग घटेगी। इसके अलावा घरेलू स्तर पर ज्वैलर्स की मांग में भी कमी देखने को मिल रही है।

दो महीने के निचले स्तर पर सोना

  • न्यूयॉर्क में मंगलवार को सोना 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 1198.60 डॉलर पर बंद हुआ।
  • चांदी की कीमतें भी 0.65 फीसदी टूटकर 16.48 डॉलर प्रकि औंस पर आ गई।
  • दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में 250 रुपए की गिरावट।
  • इसके बाद भाव क्रमश: 28,650 और 28,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।
  • इससे पहले बीते हफ्ते सोने में 1050 और मंलवार को 150 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
  • गिन्नी का भाव 200 रुपए गिरकर 24,200 रुपए प्रति आठ ग्राम पर बंद हुआ।

40 हजार के नीचे फिसली चांदी

  • चांदी तैयार का भाव 500 रुपए टूटकर 40,300 रुपए प्रति किलो बोला गया।
  • साप्‍ताहिक डिलेवरी का भाव 380 रुपए गिरकर 39,970 रुपए प्रति किलो रहा।
  • चांदी का सिक्‍का 1,000 रुपए की गिरावट के साथ खरीद 70,000 और बिकवाल 71,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा