1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Today’s Gold Rate: दो दिन की गिरावट के बाद सोने में लौटी तेजी, भाव हुआ 30850 रुपए प्रति दस ग्राम

Today’s Gold Rate: दो दिन की गिरावट के बाद सोने में लौटी तेजी, भाव हुआ 30850 रुपए प्रति दस ग्राम

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 20, 2018 03:32 pm IST,  Updated : Jan 20, 2018 03:32 pm IST

विदेशी बाजारों के सकारात्मक रुख तथा स्थानीय मांग बढ़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 20 रुपए मजबूत होकर 30,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

today's gold rate - India TV Hindi
today's gold rate

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों के सकारात्मक रुख तथा स्थानीय मांग बढ़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 20 रुपए मजबूत होकर 30,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। लगातार दो दिन की गिरावट के बाद सोने में आज ये तेजी लौटी है। औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की मांग से चांदी भी 50 रुपए की मजबूती के साथ 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।  

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में तेजी तथा वैवाहिक मांग को पूरा करने के लिए घरेलू हाजिर बाजार में बढ़ी मांग के कारण सोने को मजबूती मिली है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल सोना 0.32 प्रतिशत बढ़कर 1,330.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी 0.38 प्रतिशत की बढ़त लेकर 17 डॉलर प्रति औंस रही। 

स्थानीय बाजार में 99.9 प्रतिशत व 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 20-20 रुपए मजबूत होकर क्रमश: 30,850 रुपए और 30,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। पिछले दो दिनों में यह 270 रुपए कमजोर हुआ था। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही। 

चांदी हाजिर 50 रुपए मजबूत होकर 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 120 रुपए टूटकर 38,870 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी के सिक्कों में स्थिरता रही। सिक्का लिवाल 74 हजार रुपए व सिक्का बिकवाल 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा