1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोना 175 रुपए की तेजी के साथ हुआ 31,725 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी भी हुई तेज

Gold Rate Today: सोना 175 रुपए की तेजी के साथ हुआ 31,725 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी भी हुई तेज

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 25, 2018 04:58 pm IST,  Updated : Sep 25, 2018 04:58 pm IST

मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सतत लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 175 रुपए की तेजी के साथ 31,725 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सतत लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 175 रुपए की तेजी के साथ 31,725 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 190 रुपए की तेजी के साथ 38,290 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।  

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार की नजर अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध की संभावनाओं पर लगी है तथा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशकों ने सतर्कता का रुख बरता, जिससे विदेशों में भी सोने में तेजी का रुख रहा। सिंगापुर में सोना 0.03 प्रतिशत बढ़कर 1,199.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। जबकि चांदी 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 14.23 डॉलर प्रति औंस के भाव बोली गई। स्थानीय हाजिर बाजार में आभूषण कारोबारियों की लिवाली बढ़ने तथा डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर घटने से सोने में तेजी को समर्थन प्राप्त हुआ। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 75 - 75 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 31,725 रुपए और 31,575 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। सोमवार को सोने में 100 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपए प्रति इकाई के पूर्व स्तर पर ही टिकी रही। 

चांदी हाजिर 190 रुपए बढ़कर 38,290 रुपए प्रति किलोग्राम और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 200 रुपए बढ़कर 37,725 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर बना रहा।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा