1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: ज्‍वैलर्स की ओर से घटी सोने की मांग, 250 रुपए घटकर 31,450 रुपए/10 ग्राम रह गया दाम

Gold Rate Today: ज्‍वैलर्स की ओर से घटी सोने की मांग, 250 रुपए घटकर 31,450 रुपए/10 ग्राम रह गया दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 22, 2018 03:59 pm IST,  Updated : Sep 22, 2018 03:59 pm IST

स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग में गिरावट के बीच कमजोर वैश्विक रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 250 रुपए गिरकर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया।

gold price- India TV Hindi
gold price Image Source : GOLD PRICE

नई दिल्‍ली। स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग में गिरावट के बीच कमजोर वैश्विक रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 250 रुपए गिरकर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। हालांकि, सिक्का निर्माताओं एवं औद्योगिक इकाइयों की छिटपुट मांग से चांदी 70 रुपए बढ़कर 38,150 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।  

बाजारसूत्रों ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर बढ़ते तनाव से डॉलर में मजबूती आने से वैश्विक स्तर पर कीमती धातु में गिरावट रही। इसका असर यहां स्थानीय सर्राफा बाजार में भी देखने को मिला। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना 0.68 प्रतिशत गिरकर 1,198.70 डॉलर प्रति औंस रहा और चांदी 0.38 प्रतिशत गिरकर 14.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। सूत्रों ने कहा कि स्थानीय बाजार में आभूषण कारोबारियों और खुदरा विक्रेताओं की ओर से कमजोर मांग से भी सोने में गिरावट रही। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 250-250 रुपए गिरकर क्रमश: 31,450 रुपए और 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर आकर टिका। शुक्रवार को सोना 50 रुपए मजबूत हुआ था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपए प्रति इकाई पर ही टिकी रही। 

चांदी हाजिर 70 रुपए मजबूत होकर 38,150 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 15 रुपए बढ़कर 37,590 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बोली गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल 72,000 रुपए और 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा