1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोने में गिरावट जारी, कमजोर मांग से भाव 60 रुपए और टूटा

Gold rate today: सोने में गिरावट जारी, कमजोर मांग से भाव 60 रुपए और टूटा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 19, 2019 04:03 pm IST,  Updated : Jan 19, 2019 04:03 pm IST

सर्राफा व्यवसायियों के अनुसार स्थानीय जौहरियों और खुदरा व्यापारियों की मांग घटने और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से सोना भाव टूटा है।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना भाव शनिवार को 60 रुपए और टूटकर 33,160 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार इसकी अहम वजह स्थानीय बाजार में जौहरियों की ओर से मांग कमजोर पड़ना है। इसके अलावा वैश्विक बाजारों के धीमे रुख ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का ढलावों की मांग घटने से चांदी भाव भी 280 रुपए घटकर 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। 

सर्राफा व्यवसायियों के अनुसार स्थानीय जौहरियों और खुदरा व्यापारियों की मांग घटने और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से सोना भाव टूटा है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.77 प्रतिशत टूटकर 1,282.30 डॉलर और चांदी भाव 1.26 प्रतिशत घटकर 15.41 डॉलर प्रति औंस रही। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 60-60 रुपए घटकर क्रमश: 33,160 रुपए और 33,010 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। सोना भाव शुक्रवार को 80 रुपए प्रति दस ग्राम घट गया था। हालांकि आठ ग्राम वजनी सोने की गिन्नी का भाव 25,500 रुपए प्रति इकाई पर बना हुआ है। 

इसी प्रकार हाजिर चांदी का भाव 280 रुपए टूटकर 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 382 रुपए टूटकर 39,198 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। चांदी सिक्कों का प्रति सैकड़ा लिवाली भाव 77,000 रुपए और बिकवाली भाव 78,000 रुपए पर बना रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा