1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: ज्‍वेलर्स की मांग घटने से घटा सोने का भाव, 10 ग्राम के लिए देने होंगे अब इतने रुपए

Gold rate today: ज्‍वेलर्स की मांग घटने से घटा सोने का भाव, 10 ग्राम के लिए देने होंगे अब इतने रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 03, 2019 06:12 pm IST,  Updated : Apr 03, 2019 06:12 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, न्यूयॉर्क में सोने का भाव तेजी के साथ 1,293.18 डॉलर प्रति औंस और चांदी बढ़कर 15.19 डॉलर प्रति औंस हो गई।

gold price today- India TV Hindi
gold price today Image Source : GOLD PRICE TODAY

नई दिल्‍ली। आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग के कारण बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए की हानि के साथ 32,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, हालांकि चांदी के भाव 20 रुपए की तेजी के साथ 38,420 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शेयर बाजार में तेजी से सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर सोने की मांग घटी है और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग के कारण पीलाी धातु की कीमतों पर दबाव देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, न्यूयॉर्क में सोने का भाव तेजी के साथ 1,293.18 डॉलर प्रति औंस और चांदी बढ़कर 15.19 डॉलर प्रति औंस हो गई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100 रुपए घटकर 32,750 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया, जबकि 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 120 रुपए घटकर 32,580 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर ही रही। 

वहीं, चांदी हाजिर 20 रुपए की तेजी के साथ 38,420 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि चांदी साप्ताहिक डिलिवरी 28 रुपए घटकर 37,420 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 80,000 रुपए और 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा