1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Price Today: सोना 128 रुपए टूटकर हुआ 44,490 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी में 302 रुपए का नुकसान

Gold Price Today: सोना 128 रुपए टूटकर हुआ 44,490 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी में 302 रुपए का नुकसान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 12, 2020 04:22 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 04:22 pm IST

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे की गिरावट में था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुधार के साथ 1,645 डॉलर प्रति औंस पर था। हालांकि, चांदी 16.73 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।

Gold falls Rs 128, silver down by Rs 302- India TV Hindi
Gold falls Rs 128, silver down by Rs 302

नई दि‍ल्‍ली। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 128 रुपए टूटकर 44,490 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। हालांकि, रुपए में गिरावट की वजह से सोने का नुकसान सीमित रहा। बुधवार को सोना 44,618 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने की तरह चांदी की कीमत भी 302 रुपए के नुकसान से 46,868 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पिछले सत्र में चांदी 47,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरट सोने का भाव 128 रुपए के नुकसान में कारोबार कर रहा था। हालांकि, रुपए में बड़ी गिरावट की वजह से सोने का नुकसान सीमित रहा।

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे की गिरावट में था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुधार के साथ 1,645 डॉलर प्रति औंस पर था। हालांकि, चांदी 16.73 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा