1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: दुनियाभर में कमजोर रुख और सुस्त मांग से सोना हुआ 450 रुपए सस्‍ता, चांदी भी पड़ी कमजोर

Gold rate today: दुनियाभर में कमजोर रुख और सुस्त मांग से सोना हुआ 450 रुपए सस्‍ता, चांदी भी पड़ी कमजोर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 28, 2019 04:07 pm IST,  Updated : Feb 28, 2019 04:07 pm IST

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में गुरुवार को सोना 0.10 प्रतिशत गिरकर 1,319.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 15.80 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर स्थिर रही।

gold price- India TV Hindi
gold price Image Source : GOLD PRICE

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के साथ स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 450 रुपए गिरकर 34,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार  औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का विनिर्माताओं के उठाव कम करने से चांदी भी 425 रुपए गिरकर 41,050 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। 

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता को लेकर निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने से डॉलर में तेजी आई, जिसके चलते वैश्विक स्तर पर सोने में गिरावट रही। इसके अलावा, स्थानीय आभूषण कारोबारियों और खुदरा विक्रेताओं की मांग में कमी से भी कीमती धातुओं पर दबाव रहा। 

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में गुरुवार को सोना 0.10 प्रतिशत गिरकर 1,319.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 15.80 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर स्थिर रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 450-450 रुपए गिरकर 34,200 रुपए और 34,030 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, गिन्नी 26,000 रुपए प्रति आठ ग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। 

वहीं, चांदी हाजिर 425 रुपए गिरकर 41,050 रुपए प्रति किलोग्राम, जबकि साप्ताहिक डिलिवरी 262 रुपए गिरकर 39,868 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल भी क्रमश: 1000 रुपए गिरकर 82,000 रुपए और 83,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर टिका रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा