1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोना 330 रुपए टूटा, चांदी 300 रुपए हुई कमजोर

Gold rate today: कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोना 330 रुपए टूटा, चांदी 300 रुपए हुई कमजोर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 22, 2019 04:37 pm IST,  Updated : Feb 22, 2019 04:37 pm IST

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू बाजारों में आभूषण विक्रेताओं की मांग घटने और विदेशों में कमजोरी के रुख के कारण सोने में गिरावट आई।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के बीच विदेशों में सुस्ती के रुख की वजह से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 330 रुपए घटकर 34,500 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। 

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कम उठाव के कारण चांदी की कीमत भी 300 रुपए की हानि के साथ 41,360 रुपए प्रति किलो रह गई। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू बाजारों में आभूषण विक्रेताओं की मांग घटने और विदेशों में कमजोरी के रुख के कारण सोने में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना शुक्रवार को गिरावट के साथ 1,325.24 डॉलर प्रति औंस रह गया तथा चांदी की कीमत भी गिरावट के साथ 15.80 डॉलर प्रति औंस रह गई। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 330-330 रुपए की हानि के साथ क्रमश: 34,500 रुपए और 34,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि, गिन्नी का भाव 26,600 रुपए प्रति आठ ग्राम पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ। 

सोने की तरह ही चांदी तैयार का भाव 300 रुपए घटकर 41,360 रुपए प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलिवरी का भाव 343 रुपए घटकर 40,158 रुपए प्रति किलो रह गया। इसी प्रकार चांदी सिक्कों की कीमत 1,000 रुपए की गिरावट के साथ लिवाल 82,000 और बिकवाल 83,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बंद हुई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा