1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोने में गिरावट का दौर लगातार जारी, सुस्त मांग से भाव में आई 30 रुपए की और गिरावट

Gold rate today: सोने में गिरावट का दौर लगातार जारी, सुस्त मांग से भाव में आई 30 रुपए की और गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 13, 2019 04:42 pm IST,  Updated : Feb 13, 2019 04:42 pm IST

बाजार जानकारों ने कहा कि घरेलू आभूषण कारोबारियों और खुदरा विक्रेताओं की सुस्त मांग से सोने के भाव में गिरावट आई।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। कीमती धातु में मजबूत वैश्विक रुख के बावजूद घरेलू आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से बुधवार को सोना 30 रुपए कमजोर होकर 34,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 200 रुपए गिरकर 40,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 

बाजार जानकारों ने कहा कि घरेलू आभूषण कारोबारियों और खुदरा विक्रेताओं की सुस्त मांग से सोने के भाव में गिरावट आई। हालांकि, वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख ने गिरावट को थामने का प्रयास किया। 

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना 0.13 प्रतिशत बढ़कर 1,313.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी 0.19 प्रतिशत बढ़कर 15.80 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 30-30 रुपए गिरकर क्रमश: 34,050 रुपए और 33,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। पिछले दो दिनों में सोना 200 रुपए टूट चुका है। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,100 रुपए प्रति इकाई पर कायम रही। 

सोने की तरह चांदी हाजिर 200 रुपए की गिरावट के साथ 40,800 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 205 रुपए गिरकर 39,624 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 80,000 रुपए और 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर कायम रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा