1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सुस्‍त मांग की वजह से सोने में आई बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई कमजोर

Gold rate today: सुस्‍त मांग की वजह से सोने में आई बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई कमजोर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 12, 2019 04:26 pm IST,  Updated : Feb 12, 2019 04:26 pm IST

सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, डॉलर में मजबूती से वैश्विक स्तर पर सोने में कमजोर रुख रहा। इसके अलावा घरेलू आभूषण कारोबारियों की मांग घटने से भी सोने में गिरावट आई।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के साथ घरेलू आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 145 रुपए गिरकर 34,080 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 100 रुपए गिरकर 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 

सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, डॉलर में मजबूती से वैश्विक स्तर पर सोने में कमजोर रुख रहा। इसके अलावा घरेलू आभूषण कारोबारियों की मांग घटने से भी सोने में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.01 प्रतिशत गिरकर 1,308.70 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 0.13 प्रतिशत गिरकर 15.80 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 145-145 रुपए गिरकर 34,080 रुपए और 33,930 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोमवार को सोना 55 रुपए गिरा था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,100 रुपए प्रति इकाई पर कायम रही। 

सोने की तरह चांदी हाजिर 100 रुपए टूटकर 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही, जबकि साप्ताहिक डिलिवरी का भाव 158 रुपए गिरकर 39,829 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 80,000 रुपए और 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा