1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सुस्त मांग की वजह से सोना हुआ और सस्‍ता, चांदी में भी आई गिरावट

Gold rate today: सुस्त मांग की वजह से सोना हुआ और सस्‍ता, चांदी में भी आई गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 14, 2019 03:54 pm IST,  Updated : Feb 14, 2019 03:54 pm IST

बाजार जानकारों ने कहा कि घरेलू आभूषण कारोबारियों और खुदरा विक्रेताओं की सुस्त मांग से सोने के भाव में गिरावट आई।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख के बावजूद घरेलू आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से गुरुवार को सोना 50 रुपए कमजोर होकर 34,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसी प्रकार औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 150 रुपए गिरकर 40,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।  

बाजार जानकारों ने कहा कि घरेलू आभूषण कारोबारियों और खुदरा विक्रेताओं की सुस्त मांग से सोने के भाव में गिरावट आई। हालांकि, वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख ने गिरावट को थामने का प्रयास किया। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना 0.18 प्रतिशत बढ़कर 1,309.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी 0.52 प्रतिशत बढ़कर 15.71 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 50-50 रुपए गिरकर 34,000 रुपए और 33,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। पिछले तीन दिन में सोना 230 रुपए टूटा है। वहीं गिन्नी 100 रुपए कमजोर होकर 26,000 रुपए प्रति आठ ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। 

चांदी हाजिर 150 रुपए की गिरावट के साथ 40,650 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 134 रुपए गिरकर 39,490 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 80,000 रुपए और 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा