1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: नरम वैश्विक संकेतों और कमजोर मांग से सोना 60 रुपए हुआ सस्‍ता, चांदी भी हुई कमजोर

Gold rate today: नरम वैश्विक संकेतों और कमजोर मांग से सोना 60 रुपए हुआ सस्‍ता, चांदी भी हुई कमजोर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 26, 2019 04:16 pm IST,  Updated : Feb 26, 2019 04:16 pm IST

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.14 प्रतिशत गिरकर 1,326.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी 0.16 प्रतिशत गिरकर 15.93 डॉलर प्रति औंस रही।

gold price fell- India TV Hindi
gold price fell Image Source : GOLD PRICE FELL

नई दिल्ली। स्थानीय मांग कम होने तथा विदेशी बाजारों की नरमी से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपए टूटकर 34,530 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 195 रुपए गिरकर 41,405 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों की नरमी तथा स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग कम होने से सोने के भाव गिरे हैं। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं की मांग नरम होने से चांदी कमजोर हुई है। 

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.14 प्रतिशत गिरकर 1,326.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी 0.16 प्रतिशत गिरकर 15.93 डॉलर प्रति औंस रही। 

स्थानीय बाजार में 99.5 प्रतिशत वाला सोना 60 रुपए टूटकर 34,530 रुपए और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 40 रुपए टूटकर 34,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 26,600 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही। 

चांदी हाजिर 195 रुपए गिरकर 41,405 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी भी 314 रुपए की गिरावट के साथ 40,076 रुपए प्रति किलोग्राम रही। हालांकि चांदी के सिक्कों में तेजी देखी गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: एक-एक हजार रुपए मजबूत होकर 83 हजार रुपए और 84 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा