1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: आभूषण कारोबारियों की मांग से सोने में आया 360 रुपए का उछाल, चांदी टूटी

Gold rate today: आभूषण कारोबारियों की मांग से सोने में आया 360 रुपए का उछाल, चांदी टूटी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 21, 2019 06:55 pm IST,  Updated : Feb 21, 2019 06:55 pm IST

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना गुरुवार को गिरावट के साथ 1,338.31 डॉलर प्रति औंस रह गया तथा चांदी की कीमत भी मामूली गिरावट के साथ 15.98 डॉलर प्रति औंस रह गई।

gold price- India TV Hindi
gold price Image Source : GOLD PRICE

नई दिल्ली। स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने के कारण गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 360 रुपए बढ़कर 34,830 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार औद्योगिक इकाइयों का उठाव घटने से चांदी की कीमत हालांकि, 140 रुपए की हानि के साथ 41,660 रुपए प्रति किलो रह गई।  

सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की लिवाली बढ़ने के कारण घरेलू बाजार की धारणा में तेजी आई जिससे सोने में तेजी रही। उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक बाजार में कमजोरी के रुख की वजह से यहां सोने की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया।  

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना गुरुवार को गिरावट के साथ 1,338.31 डॉलर प्रति औंस रह गया तथा चांदी की कीमत भी मामूली गिरावट के साथ 15.98 डॉलर प्रति औंस रह गई। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 360-360 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 34,830 रुपए और 34,680 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। बुधवार को सोने की कीमत में 210 रुपए की गिरावट आई थी। गिन्नी का भाव भी 200 रुपए की तेजी के साथ 26,600 रुपए प्रति आठ ग्राम पर बंद हुआ। 

दूसरी ओर चांदी तैयार का भाव 140 रुपए घटकर 41,660 रुपए प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलिवरी का भाव 51 रुपए घटकर 40,501 रुपए प्रति किलो रह गया। हालांकि, चांदी सिक्कों की अच्छी मांग थी जिसकी कीमत 1,000 रुपए की तेजी के साथ लिवाल 83,000 और बिकवाल 84,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बंद हुई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा