1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: रुपए में मजबूती से सोना 73 रुपए और फिसला, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

Gold Rate Today: रुपए में मजबूती से सोना 73 रुपए और फिसला, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 11, 2019 05:32 pm IST,  Updated : Dec 11, 2019 05:32 pm IST

चांदी भी 89 रुपए गिरकर 44,640 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। मंगलवार को चांदी 44,729 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Gold falls Rs 73, silver slides by Rs 89- India TV Hindi
Gold falls Rs 73, silver slides by Rs 89 Image Source : GOLD FALLS

नई दिल्‍ली। रुपए में मजबूती से बुधवार को दिल्ली में सोना 73 रुपए गिरकर 38,486 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सोना मंगलवार को 38,559 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती से 24 कैरेट वाले सोने का हाजिर भाव 73 रुपए गिर गया। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 70.80 रुपए प्रति डॉलर पर चल रहा था।

वहीं, चांदी भी 89 रुपए गिरकर 44,640 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। मंगलवार को चांदी 44,729 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,464.8 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 16.62 डॉलर प्रति औंस पर रही।

पटेल ने कहा कि अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी के ब्याज पर फैसले से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना का भाव सीमित दायरे में रहा। वैश्विक बाजार अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता से नए रुख का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा