1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. वैश्विक रुख, हाजिर मांग से वायदा कारोबार में सोना चढ़ा

वैश्विक रुख, हाजिर मांग से वायदा कारोबार में सोना चढ़ा

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 30, 2019 05:20 pm IST,  Updated : Aug 30, 2019 05:20 pm IST

मजबूत वैश्विक रूख के साथ सटोरियों के सौदे बढ़ाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोना 0.21 प्रतिशत बढ़कर 38,925 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाला सोना 122 रुपये यानी 0.21 प्रतिशत बढ़कर 38,925 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।  

Gold futures up on global cues, spot demand- India TV Hindi
Gold futures up on global cues, spot demand

नयी दिल्ली। मजबूत वैश्विक रूख के साथ सटोरियों के सौदे बढ़ाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोना 0.21 प्रतिशत बढ़कर 38,925 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाला सोना 122 रुपये यानी 0.21 प्रतिशत बढ़कर 38,925 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 2,987 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, दिसंबर में डिलीवरी वाला सोना 111 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत बढ़कर 39,438 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। इसमें 251 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर पीली धातु में मजबूती के साथ प्रतिभागियों के सौदे बढ़ाने से वायदा कारोबार में सोने के भाव में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना 0.25 प्रतिशत बढ़कर 1,540.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा