1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना हुआ 180 रुपए सस्ता, चांदी की कीमतों में 300 रुपए की गिरावट

सोना हुआ 180 रुपए सस्ता, चांदी की कीमतों में 300 रुपए की गिरावट

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 20, 2017 03:14 pm IST,  Updated : Feb 20, 2017 03:14 pm IST

कमजोर ग्लोबल संकेत और घरेलू ज्वैलर्स की खरीदारी कमी के कारण सोना 180 रुपए की गिरावट के साथ 29,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

सोना हुआ 180 रुपए सस्ता, चांदी की कीमतों में 300 रुपए की गिरावट- India TV Hindi
सोना हुआ 180 रुपए सस्ता, चांदी की कीमतों में 300 रुपए की गिरावट

नई दिल्ली। सोने की कीमतों में जारी तेजी पर ब्रेक लग गया है। कमजोर ग्लोबल संकेत और घरेलू ज्वैलर्स की खरीदारी कमी के कारण सोना 180 रुपए की गिरावट के साथ 29,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 300 रुपए टूटकर 43,150 रुपए प्रति किलो के स्तर पर कारोबार करती नजर आई। इंडस्ट्रीयल और सिक्का बनाने वालों की मांग घटने से चांदी की कीमतों पर दबाव बना है।

सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि कमजोर ग्लोबल ट्रेंड के अलावा घरेलू स्तर पर ज्वैलर्स और रिटेलर्स की खरीदारी घटी है। इसके कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट

  • विदेशी बाजार में भी सोना-चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
  • सिंगापुर में सोना 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 1234.30 डॉलर प्रति औंस पर है।
  • चांदी 0.06 फीसदी टूटकर 17.93 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।

सोने की तेजी पर लगा ब्रेक

  • दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में 180 रुपए की तेजी।
  • इसके बाद भाव क्रमश: 29,700 और 29,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।
  • इससे पहले तीन दिन में 255 रुपए सोना चढ़ा था।
  • गिन्नी का भाव बिना किसी बदलाव के 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर बंद हुआ।

एक बार फिर फिसली चांदी

  • चांदी तैयार का भाव 300 रुपए गिरकर 43,150 रुपए प्रति किलो बोला गया।
  • साप्‍ताहिक डिलेवरी का भाव 265 रुपए फिसलकर 42,670 रुपए प्रति किलो रहा।
  • चांदी सिक्‍कों का भाव बिना बदलाव के खरीद 73,000 और बिकवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा