1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सुस्‍त मांग से सोने में आई सबसे बड़ी गिरावट, 600 रुपए घटकर भाव रह गया 34,870 रुपए/10 ग्राम

Gold Rate Today: सुस्‍त मांग से सोने में आई सबसे बड़ी गिरावट, 600 रुपए घटकर भाव रह गया 34,870 रुपए/10 ग्राम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 09, 2019 05:24 pm IST,  Updated : Jul 09, 2019 05:24 pm IST

बजट 2019-20 में सरकार ने सोने और अन्य बहुमूल्य धातुओं पर सीमा शुल्क को मौजूदा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया है।

Gold plunges Rs 600 on weak global cues, muted demand- India TV Hindi
Gold plunges Rs 600 on weak global cues, muted demand Image Source : GOLD PLUNGES RS 600 ON WE

नई दिल्‍ली। विदेशी बाजारों में कमजोर रुख और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 600 रुपए घटकर 34,870 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं, औद्योगिक इकाइयों के उठाव घटाने से चांदी मामूली 48 रुपए गिरकर 38,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना गिरकर 1,394.39 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 15.08 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी रिसर्च के प्रभारी हरीश वी ने कहा कि डॉलर में मजबूती से सोने के भाव में गिरावट रही और यह 1,400 डॉलर प्रति औंस से नीचे चला गया। उन्होंने कहा कि सोने पर शुल्क में वृद्धि से घरेलू मांग में कमजोर रही, जिससे कीमती धातु पर दबाव रहा।  

बजट 2019-20 में सरकार ने सोने और अन्य बहुमूल्य धातुओं पर सीमा शुल्क को मौजूदा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया है। 

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600-600 रुपए गिरकर क्रमश: 34,870 रुपए और 34,700 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 27,300 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रही। 

इस बीच, चांदी हाजिर 48 रुपए गिरकर 38,900 रुपए प्रति किलोग्राम, जबकि साप्ताहिक डिलिवरी चांदी 93 रुपए फिसलकर 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 81,000 रुपए और 82,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा