नयी दिल्ली। सटोरियों के अपने सौदे घटाने से मंगलवार को वायदा बाजार में सोने का भाव 0.17 प्रतिशत टूटकर 34,520 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी सौदों के लिए सोने का भाव 59 रुपये अथवा 0.17 प्रतिशत घटकर 34,520 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसके लिए 16,384 लॉट का कारोबार हुआ।
Related Stories
विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के सौदे कम करने और मुनाफावसूली के चलते वायदा कारोबार में सोने के भाव में कमजोर रुख रहा। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.21 प्रतिशत घटकर 1,397.10 डॉलर प्रति औंस रहा।