1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोने में दो दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, चांदी सिक्‍कों की कीमत प्रति सैकड़ा 1000 रुपए बढ़ी

Gold Rate Today: सोने में दो दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, चांदी सिक्‍कों की कीमत प्रति सैकड़ा 1000 रुपए बढ़ी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 08, 2019 04:46 pm IST,  Updated : Jul 08, 2019 04:46 pm IST

चांदी हाजिर 148 रुपए बढ़कर 38,948 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक डिलिवरी भाव 808 रुपए के लाभ के साथ 38,093 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया।

Gold prices rule flat after two-day rally on custom duty hike- India TV Hindi
Gold prices rule flat after two-day rally on custom duty hike Image Source : GOLD PRICES RULE FLAT AFT

नई दिल्‍ली। आम बजट 2019 में सोने के आयात पर शुल्क वृद्धि की घोषणा से इस पीली धातु के दाम लगातार दो दिन बढ़ने के बाद सोमवार को स्थिर रहे। सोमवार को सोना 35,470 रुपए  प्रति दस ग्राम पर बोला गया। बजट 2019-20 में सरकार ने सोने और अन्य बहुमूल्य धातुओं पर सीमा शुल्क को मौजूदा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया है। 

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता क्रमश: 35,470 रुपए और 35,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रुख के साथ बंद हुआ। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 27,300 रुपए पर स्थिर रही। 

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1,403.59 डॉलर प्रति औंस पर लाभ में चल रहा था। वहीं चांदी भी बढ़त के साथ 15.05 डॉलर प्रति औंस पर थी। शनिवार को सोना 670 रुपए की बढ़त के साथ 34,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंचा था। वहीं बजट वाले दिन सोना 590 रुपए चढ़ा था। 

इस बीच, चांदी हाजिर 148 रुपए बढ़कर 38,948 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक डिलिवरी भाव 808 रुपए के लाभ के साथ 38,093 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। शनिवार को चांदी 300 रुपए चढ़कर 38,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

चांदी सिक्के की अच्छी मांग रही। सिक्का लिवाल 1,000 रुपए बढ़कर 81,000 रुपए और बिकवाल भी 1,000 की बढ़त के साथ 82,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा