1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. अमेरिका में नए सेंट्रल बैंक चेयरमैन की घोषणा से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी भी घटकर 40000 पर आई

अमेरिका में नए सेंट्रल बैंक चेयरमैन की घोषणा से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी भी घटकर 40000 पर आई

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 30, 2017 04:21 pm IST,  Updated : Oct 30, 2017 04:21 pm IST

इस हफ्ते अमेरिकी सेंट्रल बैंक की ब्याज दरों पर बैठक भी होने जा रही है। ऐसे में निवेशक अमेरिकी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और खरीदारी से परहेज कर रहे हैं

अमेरिका में नए सेंट्रल बैंक चेयरमैन की घोषणा से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी भी घटकर 40000 पर आई- India TV Hindi
अमेरिका में नए सेंट्रल बैंक चेयरमैन की घोषणा से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी भी घटकर 40000 पर आई

नई दिल्ली। ज्वैलर्स की मांग घटने की वजह से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का दाम 75 रुपए प्रति 10 ग्राम घटकर 30,275 रुपए हो गया है वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का दाम 30,125 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

चांदी की बात करें तो इसका भाव घटकर 40,000 रुपए तक आ गया है, सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में 200 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है।

इस हफ्ते अमेरिका में अमेरिकी सेंट्रल बैंक के नए चेयरमैन के नाम की घोषणा होगी। मौजूदा चेयरपर्सन जनेट यलेन का कार्यकाल खत्म हो रहा है। नया चेयरमैन आर्थिक नीतियो के बारे में नए फैसले ले सकता है जिससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी। इस हफ्ते अमेरिकी सेंट्रल बैंक की ब्याज दरों पर बैठक भी होने जा रही है। ऐसे में सोने के निवेशक अमेरिकी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और फिलहाल खरीदारी से परहेज कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा