1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. नए साल के पहले दिन सोने और चांदी के भाव का हाल

नए साल के पहले दिन सोने और चांदी के भाव का हाल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 01, 2018 03:35 pm IST,  Updated : Jan 01, 2018 03:35 pm IST

नए साल के पहले दिन के सार्वजनिक अवकाश के चलते वैश्विक सर्राफा बाजार बंद रहे जिस वजह से स्थानीय बाजार की धारणा पर असर पड़ा है

Gold price - India TV Hindi
Gold price on first day of 2018 Image Source : GOLD PRICE

नई दिल्ली। नए साल 2018 के पहले कारोबारी दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने 30,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। हालांकि, चांदी 120 रुपये बढ़कर 40,100 रुपये प्रति किलोग्राम रही। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग कमजोर रहने से सोने के भाव नरम रहे। नए साल के पहले दिन के सार्वजनिक अवकाश के चलते वैश्विक सर्राफा बाजार बंद रहे जिस वजह से स्थानीय बाजार की धारणा पर असर पड़ा है।

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9% और 99.5% शुद्धता के सोने की कीमत क्रमश: 30,400 और 30,250 रुपये प्रति दस ग्राम रही। शनिवार को कारोबार में सोना 175 रुपये चढ़ा था। हालांकि, गिन्नी के भाव 24,700 रुपये प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे। वहीं दूसरी तरफ चांदी हाजिरमें 120 रुपये की बढ़त देखी गई और यह 40,100 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 50 रुपये टूटकर 39,170 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। चांदी सिक्का के भाव भी पिछले स्तर पर ही बने रहे। यह 73,000 रुपये प्रति सैकड़ा लिवाल और 74,000 रुपये प्रति सैकड़ा बिकवाल पर स्थिर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा