1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सुस्त मांग से लगातार दूसरे दिन सोने का भाव गिरा, चांदी में भी आई गिरावट

Gold rate today: सुस्त मांग से लगातार दूसरे दिन सोने का भाव गिरा, चांदी में भी आई गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 12, 2019 06:25 pm IST,  Updated : Apr 12, 2019 06:25 pm IST

दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 170-170 रुपए गिरकर क्रमश: 32,850 रुपए और 32,680 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया।

gold prices- India TV Hindi
gold prices Image Source : GOLD PRICES

नई दिल्‍ली। घरेलू बाजार में सुस्त मांग के चलते लगातार दूसरे दिन सोने में नरमी रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 170 रुपए गिरकर 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 350 रुपए गिरकर 38,200 रुपए प्रति किलो रह गई। 

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण कारोबारियों और खुदरा खरीदारों की मांग घटने से सोने में नरमी रही। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्‍तर पर न्‍यूयॉर्क में सोना मामूली बढ़कर 1,295.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी बढ़त के साथ 15.13 डॉलर प्रति औंस पर रही। इससे पहले गुरुवार को सोना 50 रुपए घटा था।

दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 170-170 रुपए गिरकर क्रमश: 32,850 रुपए और 32,680 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर रही। 

चांदी हाजिर 350 रुपए घटकर 38,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर, जबकि साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी 333 रुपए गिरकर 37,227 रुपए प्रति किलो रह गई। वहीं, चांदी सिक्का लिवाल एवं बिकवाल क्रमश: 80,000 रुपए और 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा