1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना 7 दिन में 250 रुपए हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में 200 रुपए की उछाल

सोना 7 दिन में 250 रुपए हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में 200 रुपए की उछाल

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jan 29, 2017 11:29 am IST,  Updated : Jan 29, 2017 11:29 am IST

वैश्विक स्तर पर कमजोर रूख और मौजूदा स्तर पर रिटेलर्स और ज्वैलर्स की सीमति मांग के चलते बीते हफ्ते सोना सस्ता हुआ। चांदी की कीमतों में तेजी आई।

Weekly Wrap: सोना 7 दिन में 250 रुपए हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में 200 रुपए की उछाल- India TV Hindi
Weekly Wrap: सोना 7 दिन में 250 रुपए हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में 200 रुपए की उछाल

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कमजोर रूख और मौजूदा स्तर पर रिटेलर्स और ज्वैलर्स की सीमति मांग के चलते बीते हफ्ते सोने में गिरावट दर्ज की गई। वहीं उतार- चढाव के बाद चांदी की कीमतों में तेजी आई। बीते 7 दिनों के दौरान सोने में 250 रुपए की गिरावट देखने को मिली। 20 जनवरी को सोने का भाव 29,630 रुपए था जो 28 जनवरी को घटकर 29,380 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। दूसरी ओर चांदी 200 रुपए की बढ़ोतरी के साथ बंद हुई।

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी के रूख के कारण वैश्विक बाजारों में सोने की चमक फीकी पड गई। जिसका असर स्थानीय बाजारधारणा पर पड़ा। न्यूयार्क में सोने के भाव सप्ताह में घटकर 1191.30 डॉलर प्रति औंस बंद हुए।

सोने के साप्ताहिक कारोबार पर एक नजर

  • दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव सप्ताह के शुरू में क्रमश: 29725 और 29575 रू प्रति दस ग्राम तक चढ़े।
  • इसके के बाद बिकवाली दबाव के चलते यह लुढक कर दो सप्ताह के निचले स्तर क्रमश: 29150 और 29000 रू प्रति दस ग्राम तक आ गए।
  • सप्ताह अंत में 195 रू की गिरावट के साथ क्रमश: 29380 और 29230रू प्रति दस ग्राम बंद हुए।
  • गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 24300 रू प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहे।

तस्वीरों में देखिए सोने से जुड़े फैक्ट्स

Gold New

1 (117)IndiaTV Paisa

2 (109)IndiaTV Paisa

3 (109)IndiaTV Paisa

4 (109)IndiaTV Paisa

5 (102)IndiaTV Paisa

6 (54)IndiaTV Paisa

7 (35)IndiaTV Paisa

7 दिन में 200 रुपए महंगी हुई चांदी

  • बीते हफ्ते चांदी में भी खरीदारी और बिकवाली देखने को मिली।
  • तैयार चांदी के भाव 100 रू की तेजी के साथ 41,800 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए।
  • चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 405 रू चढ़कर 41830 रू किलो बंद हुए।
  • चांदी सिक्का के भाव पूर्वसतर 7299 : 73000 रू प्रति सैकडा अपरिवर्तित बंद हुए।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा