1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: कमजोर मांग से सोना 40 रुपए टूटकर रह गया 32,770 रुपए/10 ग्राम, चांदी हुई मजबूत

Gold Rate Today: कमजोर मांग से सोना 40 रुपए टूटकर रह गया 32,770 रुपए/10 ग्राम, चांदी हुई मजबूत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 27, 2019 06:08 pm IST,  Updated : May 27, 2019 06:08 pm IST

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण कारोबारियों और फुटकर विक्रेताओं की मांग में गिरावट के कारण सोने की कीमत में गिरावट आई लेकिन विदेशों में तेजी के रुख ने गिरावट को सीमित कर दिया।

Gold prices fall on muted demand from jewellers; silver firms up- India TV Hindi
Gold prices fall on muted demand from jewellers; silver firms up Image Source : GOLD PRICES FALL

नई दिल्ली। स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 40 रुपए की हानि साथ 32,770 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के ताजा उठाव से चांदी की कीमत 90 रुपए की तेजी के साथ 37,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।  

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण कारोबारियों और फुटकर विक्रेताओं की मांग में गिरावट के कारण सोने की कीमत में गिरावट आई लेकिन विदेशों में तेजी के रुख ने गिरावट को सीमित कर दिया। 

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ 1,286.60 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी तेजी के साथ 14.66 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 40-40 रुपए की हानि के साथ क्रमश: 32,770 रुपए और 32,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रही। 

चांदी हाजिर की कीमत 90 रुपए की तेजी के साथ 37,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 114 रुपए की तेजी के साथ 36,498 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल 79,000 और बिकवाल 80,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा