1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: कमजोर मांग से सोने में आई गिरावट, 70 रुपए घटकर भाव रह गया 33,420 रुपए/10 ग्राम

Gold Rate Today: कमजोर मांग से सोने में आई गिरावट, 70 रुपए घटकर भाव रह गया 33,420 रुपए/10 ग्राम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 07, 2019 03:57 pm IST,  Updated : Jun 07, 2019 03:57 pm IST

सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि विदेशों में कमजोर रुख और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग में कमी के कारण सोने की कीमत में गिरावट आई है।

gold price- India TV Hindi
gold price Image Source : GOLD PRICE

नई दिल्‍ली। विदेशों में कमजोर रुख और आभूषण विक्रेताओं की ओर से मांग में कमी आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 70 रुपए गिरकर 33,420 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संगठन के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी की कीमत 100 रुपए की तेजी के साथ 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि विदेशों में कमजोर रुख और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग में कमी के कारण सोने की कीमत में गिरावट आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,334.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। जबकि चांदी सुधार के साथ 14.99 डॉलर प्रति औंस पर थी।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाला सोना 70-70 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 33,420 और 33,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। 8 ग्राम वाली  गिन्नी का भाव बिना किसी बदलाव के 26,700 रुपए के स्तर पर बनी रही।

चांदी हाजिर भाव 100 रुपए बढ़कर 38,000 प्रति किलोग्राम और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 72 रुपए घटकर 36,878 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। दूसरी ओर चांदी सिक्का का भाव लिवाल 80,000 और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा