1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सुस्त मांग और कमजोर वैश्विक रुख से सोना 150 रुपए फिसला, चांदी में आई 310 रुपए की तेजी

Gold rate today: सुस्त मांग और कमजोर वैश्विक रुख से सोना 150 रुपए फिसला, चांदी में आई 310 रुपए की तेजी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 02, 2018 04:06 pm IST,  Updated : Nov 02, 2018 04:06 pm IST

कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए फिसलकर 32,630 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए फिसलकर 32,630 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी 310 रुपए सुधरकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। 

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कीमती धातु में कमजोर रुख से धारणा प्रभावित हुई। इसके अलावा धनतेरस से पहले स्थानीय आभूषण कारोबारियों के खरीद कम करने से भी सोने पर दबाव रहा।वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में, सोना 0.03 प्रतिशत गिरकर 1,233.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी भी 0.03 प्रतिशत गिरकर 14.82 डॉलर प्रति औंस रही। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 150-150 रुपए गिरकर 32,630 रुपए और 32,480 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। पिछले तीन दिन में सोना 230 रुपए चढ़ा था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,900 रुपए प्रति इकाई के पूर्व स्तर पर रही। 

वहीं, दूसरी ओर चांदी हाजिर 310 रुपए सुधरकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 418 रुपए सुधर कर 38,546 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल एवं बिकवाल क्रमश: 76,000 रुपए और 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा