1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोना 538 रुपए के उछाल के साथ 38,987 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा

Gold Rate Today: सोना 538 रुपए के उछाल के साथ 38,987 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 03, 2019 06:32 pm IST,  Updated : Sep 03, 2019 06:32 pm IST

सोमवार को सोने का भाव 38,449 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 46,880 रुपए प्रति किग्रा था।

Gold prices gain Rs 538 to Rs 38,987 per 10 gm- India TV Hindi
Gold prices gain Rs 538 to Rs 38,987 per 10 gm Image Source : GOLD PRICES GAIN

नई दिल्ली। बहुमूल्य धातुओं में वैश्विक स्तर पर तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 538 रुपए उछल कर 38,987 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। आंकड़ों के अनुसार चांदी की कीमतों में भी तेजी का रुख रहा यह 1,080 रुपए चमक कर 47,960 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

बाजार सूत्रों के अनुसार स्थानीय आभूषण कारोबारियों की ओर से कमजोर मांग थी अन्यथा वैश्विक बाजारों ने सोने के बाजार में उछाल और अधिक हो सकता था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस), तपन पटेल ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार में नए आयात शुल्क एक सितंबर से प्रभावी होने से दोनों के बीच व्यापार वार्ता को लेकर अनिश्चितताएं बढ़ गई हैं। इससे वैश्विक बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में तेजी दिखी।

सोमवार को सोने का भाव 38,449 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 46,880 रुपए प्रति  किग्रा था। न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1,530 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी का भाव 18.50 डॉलर प्रति औंस था। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार में सोने में सुबह का नुकसान दिन में बराबर हो गया और बाजार बंद होने के समय भाव चढ़ कर 1,530 डॉलर प्रति औंस हो गया।

बैंकों और आयातकों की मजबूत डॉलर मांग के बीच घरेलू शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत को देखते हुए मंगलवार को आरंभिक कारोबार के दौरान अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 67 पैसे लुढ़ककर 72.09 रुपए प्रति डॉलर पर चल रहा था। गहराते आर्थिक संकट से निवेशकों की आशंका बढ़ने और वैश्विक व्यापार युद्ध भड़कने की संभावनाओं के बीच 30 शेयरों पर आधरित बंबई शेयर सूचकांक में 770 अंकों की गिरावट आई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा