1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सोना 187 रुपए उछलकर पहुंचा 39,053 रुपए/10 ग्राम पर, चांदी में आई 495 रुपए की तेजी

Gold Rate Today: सोना 187 रुपए उछलकर पहुंचा 39,053 रुपए/10 ग्राम पर, चांदी में आई 495 रुपए की तेजी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 23, 2019 04:52 pm IST,  Updated : Dec 23, 2019 04:52 pm IST

वैश्विक बाजार में सोना मजबूत होकर 1,484 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.36 डॉलर प्रति औंस के भाव पर चल रही थी।

Gold prices soar Rs 187, silver also jumps Rs 495- India TV Hindi
Gold prices soar Rs 187, silver also jumps Rs 495

नई दिल्ली। रुपए की विनिमय दर में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार में तेजी के बाद बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 187 रुपए उछल कर 39,053 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। शनिवार को सोना 38,866 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी तथा डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर गिरने के मिलेजुले प्रभावों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 187 रुपए मजबूत हो गया।

दिन के कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे कमजोर चल रहा था। चांदी भी 495 रुपए के सुधार के साथ 46,499 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले कारोबारी दिवस में चांदी 46,004 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वैश्विक बाजार में सोना मजबूत होकर 1,484 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.36 डॉलर प्रति औंस के भाव पर चल रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा