1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: 280 रुपए चढ़कर सोना आज हुआ 34,000 रुपए के पार, चांदी में आई 710 रुपए की तेजी

Gold Rate Today: 280 रुपए चढ़कर सोना आज हुआ 34,000 रुपए के पार, चांदी में आई 710 रुपए की तेजी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 20, 2019 04:18 pm IST,  Updated : Jun 20, 2019 04:18 pm IST

कारोबारियों ने कहा कि मजबूत वैश्विक रुख और आभूषण विक्रेताओं की खरीद बढ़ने से कीमती धातुओं में तेजी आई है।

Gold prices zoom Rs 280, crosses Rs 34,000 mark- India TV Hindi
Gold prices zoom Rs 280, crosses Rs 34,000 mark Image Source : GOLD PRICES ZOOM

नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की ताजा खरीद से गुरुवार  को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 280 रुपए चढ़कर 34,000 रुपए के स्तर को पार कर 34,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 710 रुपए की बढ़त के साथ 39,060 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

कारोबारियों ने कहा कि मजबूत वैश्विक रुख और आभूषण विक्रेताओं की खरीद बढ़ने से कीमती धातुओं में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना बढ़त के साथ 1,385.54 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी भी लाभ के साथ 15.35 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। 

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रमुख (जिंस शोध) हरीश वी ने कहा कि पिछले चार सप्ताह के दौरान भू-राजनीतिक स्तर पर बढ़ी चिंता और अमेरिका, चीन के कमजोर आर्थिक आंकड़ों से निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने का आकर्षण बढ़ा है।  

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 280-280 रुपए उछलकर क्रमश: 34,020 रुपए और 33,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम की गिन्नी का भाव 26,800 रुपए पर स्थिर रहा। 

इस बीच, चांदी हाजिर 710 रुपए बढ़कर 39,060 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 742 रुपए की बढ़त के साथ 38,044 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्का लिवाल 80,000 रुपए और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर टिका रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा