1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. तीन सप्ताह के न्‍यूनतम स्‍तर पर पहुंचा गोल्‍ड , दिल्‍ली में भाव 29,100 रुपए प्रति 10 ग्राम

तीन सप्ताह के न्‍यूनतम स्‍तर पर पहुंचा गोल्‍ड , दिल्‍ली में भाव 29,100 रुपए प्रति 10 ग्राम

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jun 19, 2017 06:35 pm IST,  Updated : Jun 19, 2017 06:35 pm IST

सोना तीन सप्ताह के निम्न स्तर यानि कि 29,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर मांग घटने के कारण चांदी भी 100 रुपए टूट गई।

तीन सप्ताह के न्‍यूनतम स्‍तर पर पहुंचा गोल्‍ड , दिल्‍ली में भाव 29,100 रुपए प्रति 10 ग्राम- India TV Hindi
तीन सप्ताह के न्‍यूनतम स्‍तर पर पहुंचा गोल्‍ड , दिल्‍ली में भाव 29,100 रुपए प्रति 10 ग्राम

नयी दिल्ली। सोना खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए अच्‍छा वक्‍त हो सकता है। स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग में गिरावट और विदेशों में कमजोरी के रूख के बीच दिल्‍ली में आज गोल्‍ड की कीमत में 70 रुपए की गिरावट आई। इसके साथ ही सोना तीन सप्ताह के निम्न स्तर यानि कि 29,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

दिल्ली में 99.9 और 99.5 शुद्धता वाले गोल्‍ड के भाव 70 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 29,100 रुपए और 28,950 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गये। यह स्तर इससे पूर्व 31 मई को देखने को मिला था। शनिवार को इसमें 55 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि गिन्नी 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बनी रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा