1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: ज्‍वेलर्स की मांग बढ़ने से सोने में लौटी चमक, 100 रुपए चढ़कर भाव हुआ 32,770 रुपए प्रति 10 ग्राम

Gold rate today: ज्‍वेलर्स की मांग बढ़ने से सोने में लौटी चमक, 100 रुपए चढ़कर भाव हुआ 32,770 रुपए प्रति 10 ग्राम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 05, 2019 04:37 pm IST,  Updated : Apr 05, 2019 04:37 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, न्यूयॉर्क में सोना 1,287.98 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 15.13 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

gold price today- India TV Hindi
gold price today Image Source : GOLD PRICE TODAY

नई दिल्ली। आभूषण कारोबारियों की खरीदारी बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 100 रुपए चढ़कर 32,770 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 200 रुपए चढ़कर 38,530 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग आने से सोने के भाव में तेजी आई। हालांकि, वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख ने तेजी को थामने का प्रयास किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, न्यूयॉर्क में सोना 1,287.98 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 15.13 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100-100 रुपए चढ़कर क्रमश: 32,770 रुपए और 32,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। पिछले दो दिन में सोना 180 रुपए गिरा था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रही। 

सोने की तरह चांदी हाजिर 200 रुपए चढ़कर 38,530 रुपए प्रति किलोग्राम, जबकि साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी 61 रुपए चढ़कर 37,531 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 80,000 रुपए और 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा